विशेषज्ञ महिलाएं भी नहीं गिन सकेंगी मंदिर का खजाना
dainikbhaskar.com
| Sep 22, 2012, 11:04AM IST

तिरुवनंतपुरम . श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर में मिले अकूत खजाने का आकलन चल रहा है। अलग-अलग कमरों में खजाना बंद है। विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को इन कमरों में महिला अधिकारियों के जाने पर रोक लगा दी।
मंदिर के एक अधिकारी वीके हरिकुमार ने बताया कि खजाने का आकलन करने वाली टीम में ये महिला अधिकारी भी शामिल थीं। मंदिर प्रशासन ने कमरों में इनके प्रवेश पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद विशेषज्ञ समिति ने यह फैसला लिया। दुनिया में सबसे अमीर मंदिरों में शुमार इस मंदिर की संपत्ति करीब 1 लाख करोड़ आंकी गयी थी। अभी भी इसका आंकलन जारी है। चलिए आगे बताते हैं इस मंदिर की पूरी दांस्ता। कहां से आया करीब एक लाख करोड़ का खजाना। अब तक मिली संपत्ति में क्या-क्या है। इसके बारे में इतिहासकारों का क्या कहना है।






