दिल्ली गैंगरेप और उसके बाद की घटनाओं से जहां पूरा देश शर्मसार हो रहा है वहीं दूसरी ओर रेप जैसे शब्द को भी कैश कराने की कोशिशें की जा रही हैं। मुंबई में ऐसे ही एक प्रयास को महिलाओं ने नाकाम कर दिया। दरअसल एक रेस्त्रां में एक ड्रिंक्स का नाम ही रेप रख इसे सर्व किया जा रहा था। पता चलने पर महिलाओं ने रेस्त्रां पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की।