विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> World's Largest Solar Telescope Planned Near Ladakh

लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप

Dainik bhaskar.com | Jan 06, 2013, 13:28PM IST
 
 

कोलकाता। लद्दाख में दुनिया का सबसे बड़ा सौर टेलिस्कोप बनाने की योजना है। इसकी लागत करीब 300 करोड़ रुपए आएगी। इससे सूर्य पर मौजूद धब्बों के निर्माण, उनके खात्मे और सौर-वातावरण का अध्ययन किया जाएगा। लद्दाख के हैनले या मेराक में यह टेलिस्कोप  बनेगा। यह स्थान चीन सीमा के पास पानगोंग झील के करीब है।
 
 
योजना के प्रभारी सिराज हसन ने 100वें विज्ञान कांग्रेस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसे जर्मनी के हैम्बर्ग ऑब्जरवेटरी के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स,  इसरो, आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेस और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफफंडामेंटल रिसर्च जैसी संस्थाएं भी इससे जुडेंगी।
 
 
लद्दाख में बनने वाले टेलिस्कोप में 2 मीटर व्यास वाला लेंस लगेगा। योजना पर काम इसी साल के अंत तक शुरू होगा जो 2017 तक चलेगा। यह 2020 तक दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बना रहेगा। उसके बाद यह दर्जा अमेरिका के हवाई में बनने वाले चार मीटर के टेलिस्कोप को मिल जाएगा।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment