एमएमएस सार्वजनिक हुआ तो युवक ने की आत्महत्या
गोवा. एक युवक ने अपना एमएमस वायरल हो जाने के बाद आत्महत्या कर ली। गोवा के सतारी तालुका के रहने वाले इस 21 वर्षीय युवक और उसकी प्रेमिका का एमएमएस इलाके में लोगों के पास पहुंच गया था।
उत्तरी गोवा के रहने वाले अर्जुन मैनकर नाम के युवक ने 5 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। उसे अपनी प्रेमिका के परिजनों से अपनी बहन को लेकर डर था। दो पन्नों के सुसाइड नोट में अर्जुन ने लिखा है कि उसकी प्रेमिका के घरवाले बदला लेने के लिए उसकी बहन का बुरा हश्र करने की धमकी दे रहे थे।
लोगों के पास पहुंचा एमएमएस अर्जुन के मोबाइल फोन से ही बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के घरवालों की धमकियों के बाद से ही अर्जुन काफी डरा हुआ था और उसने अपनी झोपड़ी में ही फंदा में लगाकर आत्महत्या कर ली।
अर्जुन के बनाए एमएमएस के सामने आने के बाद उसकी प्रेमिका का परिवार दोनों की शादी करवाने के लिए राजी हो गया था। अर्जुन ने कोर्ट में हलफनामा देकर यह लड़की से शादी करने का वादा भी किया था।
वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक को लड़की के परिजनों की ओर से धमकी मिल रही है। लड़की के परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।






