विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Cameron Said, Kohinoor

कैमरन ने कहा, कोहिनूर हमारा है, इसे लौटाएंगे नहीं

Bhaskar News | Feb 22, 2013, 08:12AM IST
 
 

अमृतसर. ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि कोहिनूर हीरा ब्रिटेन का है और उसे भारत को लौटाया नहीं जाएगा।
 
अपने तीन दिवसीय दौरे के अंत में वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। दुनिया के सबसे बड़े हीरों में से एक कोहिनूर हीरे को अंग्रेज 19वीं सदी में भारत से ले गए थे। करीब 105 कैरट का यह हीरा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम के ताज में जड़ा गया था।
 
महात्मा गांधी के पोते सहित कई भारतीयों ने इसे लौटाने की मांग की है। सन् 1997 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के भारत दौरे के समय भी यह मांग उठी थी। कैमरन ने कहा, ‘मुझे चीजें लौटाने में विश्वास नहीं है।
 
मुझे नहीं लगता यह समझदारी वाली बात होगी।’अलबत्ता, कैमरन ने सुझाया कि जिन चीजों को ब्रिटेन ने इतने साल तक संभाल कर रखा उन्हें दुनिया के साथ साझा किया जा सकता है।  ब्रिटिश म्यूजियम और अन्य देशों की संस्थाएं मिलकर तय करें कि यह कैसे हो सकता है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment