विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> The Incident Of Slapping An Asi By A Prisoner Caem In Existance In Moga

रिश्तेदार से नहीं मिलवा रहे थे जनाब, फिर क्या खा गए थप्पड़!

भास्कर न्यूज | Feb 20, 2013, 08:53AM IST
 
 


मोगा. चोरी के मामले में फरीदकोट जेल में बंद कैदी ने अपने रिश्तेदार से मुलाकात न करवाने पर एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया। सिटी पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसआई वेद प्रकाश ने बताया कि कैदी प्रदीप सिंह निवासी सूरज नगर मोगा चोरी के मामले में कैदी फरीदकोट जेल में बंद था।

सोमवार को उसे जेल कर्मचारी पेशी के लिए फरीदकोट लाए थे। उस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन मोगा के एएसआई बलराम सिंह पुलिस टीम के साथ कचहरी परिसर में तैनात थे।  कैदी को उसके रिश्तेदार मिलने आए तो प्रदीप ने रिश्तेदार को कैदियों वाली बस में मिलने की जिद करने लगा। जब ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने कैदी बस में रिश्तेदार से उसकी मुलाकात कराने से इनकार कर दिया तो प्रदीप सिंह एएसआई से उलझ पड़ा और उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने एएसआई को थप्पड़ मारा। मौके पर अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कैदी को बड़ी मुश्किल से काबू किया।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment