डेरा बाबा नानक.दहेज की खातिर ससुरालियों ने सोमवार को लुधियाना में मनिंदर कौर को जलाकर मार दिया। मंगलवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी मनिंदर का विवाह लुधियाना के रहने वाले पलविंदर सिंह के साथ एक वर्ष पहले किया था।
ससुराली मनिंदर को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ससुरालियों ने उसने दो लाख रुपए की मांग की थी। पैसे न देने पर उसे जलाकर मार दिया। मौत की खबर सुन लुधियाना पहुंचे तो उनकी बेटी का शव अस्पताल में छोड़कर ससुराली फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों पर 304 बी के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। ससुरालियों ने डीजीपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
पड़ोसियों के कहने पर पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक शादी के 10 महीने बाद ही ससुरालियों ने मनिंदर को दहेज के तहत 2 लाख रुपए लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। सोमवार शाम पति ने पैसे न मिलने पर घरवालों के साथ मिलकर उसे आग के हवाले कर दिया। शोर-शराबा सुन आस पड़ोस के लोगों के इक्टठे होने पर ससुराली उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गए। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।