विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> After A Two-Hour-Long Interrogation Miss Pooja Come Out Gleefully

दो घंटे की लंबी पूछताछ के बाद भी मुस्कराते हुए बाहर आईं मिस पूजा

भास्कर न्यूज | Dec 12, 2012, 07:32AM IST
 
 

जालंधर। मिस पूजा से मंगलवार को आयकर विभाग ने पूछताछ की। शहर के आयकर भवन में पौने दो घंटे की पूछताछ के बाद जब वह बाहर आईं तो चेहरे पर तनाव की परछाई तक नहीं थी। आयकर विभाग आते हुए लोग महंगी कारें बाहर ही छोड़ आते हैं, जबकि मिस पूजा बेबाकी से ऑडी कार में पहुंची। 
 
आयकर विभाग ने उनकी आय के स्रोत पूछे।  पिछले बुधवार को प्रदेश भर में 22 स्थानों पर आयकर सर्च हुई थी। गायक दिलजीत दोसांझ और गिप्पी ग्रेवाल सहित मिस पूजा के दफ्तरों-घरों में आयकर टीमें पहुंचीं। 
 
जालंधर स्थित मिस पूजा के दफ्तर से भी रिकार्ड सीज किया गया है। इस रिकार्ड में मिली जानकारी के बाद उन्हें डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन घनश्याम शर्मा के दफ्तर से बुलाया था।
 
वह सवा बारह बजे दफ्तर पहुंची। उनसे आय के स्रोत पूछे गए। जो दस्तावेज उनके दफ्तर से मिले थे, उनकी जांच करने के बाद सवालों की लिस्ट तैयार की गई थी। आयकर अधिकारी इन्वेस्टिगेशन के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment