विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Assaulting To A Police Man

सत्ता के मद में फाड़ डाली खाकी, पुलिस वाले से मारपीट

भास्कर न्यूज | Dec 21, 2012, 03:28AM IST
 
 

पठानकोट। थाना कानवां के अंतर्गत आते सुंदर चक्क पुलिस नाके पर कुछ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की पिटाई कर दी तथा उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मारपीट करने वाले गांव कीड़ी निवासी युवकों को हिरासत में लिया है पर खबर लिखे जाने तक उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता दबाव बनाकर राजीनामा कराने की कोशिश में थे।
 
वीरवार सायं सुंदरचक्क नाके पर होमगार्ड तरसेम लाल डच्यूटी पर था। तरसेम लाल ने बताया कि कीड़ी की ओर से गन्ना लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने पर उसका ड्राइवर भड़क उठा और ट्रैक्टर रोड पर ही खड़ा कर दिया। इस बीच एक एंबुलेंस के आ जाने पर उसे रास्ता दिलाने के लिए ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो ट्रैक्टर ड्राइवर ने गाली-गलौज की तथा उसे धमकाया। कुछ देर में ही उसके करीब आधा दर्जन साथी कार में वहां आ धमके।
 
होमगार्ड ने बताया कि वहां पहुंचे सभी युवक नशे में थे। उन्होंने आते ही उससे मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने उसकी वर्दी तक फाड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ युवकों को थाने लेकर आई तथा उनका मेडिकल कराने को कहा गया। इस बीच सत्ताधारी दल के लोगों के फोन आने लगे तथा पुलिस पर समझौते का दबाव डाला जाने लगा।
 
मौके पर भाजपा मंडल प्रधान बलवान सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम समझौते की कोशिश कर रहे हैं। एसएचओ कानवां राजकुमार ने कहा कि वे अभी बाहर हैं लेकिन आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment