विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Badra Lashed In Punjab

पंजाब में भी बरसे बदरा, लुढ़क गया पारा तो गर्माया बाजार

1 of 2 Photos
नवांशहर। मंगलवार तड़के शुरू हुई बारिश सुबह करीब 11 बजे तक जारी रही, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश के कारण एक ही दिन में पारा करीब 2 डिग्री तक गिर गया है। 
 
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके चलते पारा और लुढ़कने की आशंका है। मौसम में आए बदलाव के चलते जहां लोगों ने मंगलवार को गर्म कपड़ों खासकर बच्चों के गर्म कपड़ों की जमकर खरीददारी की वहीं डाक्टरों ने भी मौसम में हो रहे बदलाव से बचने की सलाह दी है। 
 
चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित मान अस्पताल व चाइल्ड केअर सेंटर के संचालक डाक्टर परमजीत मान का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण हमें अपने खानपान के साथ-साथ पहरावे का खास ध्यान रखना होगा।
 
डा. मान ने बताया कि मौसम बदल रहा है इसलिए हमें हमेशा अच्छी तरह धोए हुए फल व सब्जियां ही खानी चाहिए। बाहर का खाना व जंक फूड नहीं खाना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हमें पानी उसी मात्रा में पीना चाहिए जिस मात्रा में हम गर्मी के मौसम में पीते हैं। इसके साथ-साथ हमें गरम कपड़े पहनने चाहिए। 
 
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कई बार हमें गर्मी महसूस होती है, ऐसे में एक दम से कपड़े नहीं खोल देने चाहिए। एकदम कपड़े खोलने से शरीर गर्म-सर्द हो सकता है, जबकि हमें सीधे हवा के संपर्क में आने से बचना चाहिए। खासकर बच्चों को ढक कर ही बाहर निकालें। इस मौसम में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, जबकि हल्का बुखार, खांसी व शरीर में दर्द रहने की शिकायत हो तो तुरंत डाक्टर के पास जाएं। 
 
बारिश फसलों के लिए फायदेमंद 
 
ञ्चमंगलवार को हुई बारिश को कृषि विभाग सभी मौसमी फसलों के लिए फायदमंद मान रहा है। बात करने पर जिला कृषि अधिकारी सरबजीत सिंह कंधारी ने बताया कि नवंबर से शुरू हुई सर्दी दिसंबर में धीरे धीरे बढ़ रही थी।
 
ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया था जो मौसमी फसलों खासकर गेहूं की फसल पर मौजूदा समय में पड़ने वाले कोहरे का असर झाड़ पर पड़ता है, इसलिए बारिश से एक तो फसलों को जरूरत के अनुसार पानी लग गया साथ-साथ ठंड की मार से भी फसलें बच गई हैं। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment