राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
खत्म हुआ बायकाट, हुआ समझौता, आज से शुरु होगीं परीक्षाएं
भास्कर न्यूज
| Dec 11, 2012, 05:06AM IST

जालंधर। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विद्यार्थियों की हड़ताल खत्म हो गई है। प्रबंधन ने विद्यार्थियों के कहे मुताबिक खाना और अन्य सुविधाएं देने की बात मान ली है। परंतु उन्हें परीक्षाओं से छूट नहीं दी गई।
पांच दिन से चल रही हड़ताल के दौरान विद्यार्थी यह भी कह रहे थे कि उन्हें अचानक डेटशीट दे दी गई, जो मान्य नहीं है। परंतु उन्हें परीक्षाओं से राहत नहीं मिल पाई है और मंगलवार से तय शेड्यूल के मुताबिक ही परीक्षाएं होंगी।
सोमवार दोपहर को पिम्स के रेजीडेंट डायरेक्टर राज शेखर और प्रिंसिपल कुलबीर कौर ने विद्यार्थियों के साथ बैठक की। बायकॉट का कारण जाना। शिकायतें दूर करने का आश्वासन दिया। बाद में प्रिंसिपल कुलबीर कौर ने बताया कि सभी विद्यार्थी मंगलवार को परीक्षा देंगे। डेटशीट पहले जैसी ही है।
48 घंटे में मिलेगा वेतन
एक हड़ताल हटती नहीं कि दूसरी शुरू हो जाती है। विद्यार्थियों को मनाने की कवायद में जुटा था पिम्स प्रबंधन। तभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। मामला बकाया तीन माह का वेतन जारी करने का था। परंतु आश्वासन के बाद वे बाद दोपहर काम पर लौट भी आए।
दोपहर दो बजे रेजीडेंट डायरेक्टर राजशेखर ने उन्हें 48 घंटे में वेतन देने का भरोसा दिया है। स्टाफ के अनुसार यदि वेतन नहीं मिला, तो वे फिर से हड़ताल करेंगे, वह भी अनिश्चितकालीन।
नहीं जुड़ा कनेक्शन
पिम्स 70 लाख रुपए बिजली बिल भी नहीं दे पाया है। न ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। अब भी जनरेटर पर ही काम चलाया जा रहा है। पावर कॉम ने बिजली बिल नहीं मिलने पर पिम्स का बिजली कनेक्शन काट दिया था। चेक भी बाउंस हो गया था।








