विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Bride And A Half Hours

दुल्हन घर लाने के डेढ़ घंटे बाद लड़के की मौत

Bhaskar News | Dec 09, 2012, 02:35AM IST
 
 

माहिलपुर.  घर में शहनाइयों की गूंज थमी नहीं थी कि मातम छा गया। नई नवेली दुल्हन को घर लाने के महज डेढ़ घंटे बाद हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। रातभर दुल्हन अपने पति का इंतजार करती रही। क्योंकि उसे मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। शनिवार सुबह मौत की सूचना मिलते ही लड़की सदमे में आ गई। 
 
उधर, मलकीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खरौड़ी गांव के 27 वर्षीय मलकीत सिंह की शादी शुक्रवार को जालंधर के उग्गी चिट्टी गांव में गुरमीत सिंह की बेटी पिंकी से हुई थी। शाम साढ़े छह बजे वह पत्नी और बारात के साथ घर लौटा। मलकीत की शादी की खुशी में परिवार समेत सभी रिश्तेदार खुशी में झूम रहे थे। इसी दौरान हकुमतपुर गांव में रहने वाली मामी प्रीतम कौर और उसकी बेटी ने उन्हें घर तक छोड़ देने को कहा। मलकीत दोनों को बाइक से छोड़ने गया था।
 
बाइक गेट से टकरा गई थी
 
मामी और उनकी बेटी को छोड़कर जब मलकीत नानके से निकल रहा था तो उसी दौरान उसके पिता चरण सिंह ने मलकीत को कहा कि मेहमान उसका इंतजार कर रहे हैं इसलिए वह घर जाए। इसके बाद मलकीत बाइक से घर के लिए निकल गया। गांव से निकलते ही वह बाहर बने गेट से टकरा गया। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी नानके वालों की दी। जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment