इतना सुनते ही खुशियों के माहौल में सन्नाटा पसर गया। पहली लांव लेने के बाद लड़की के बदले तेवर से जहां उसके परिजन हैरान थे वहीं बाराती और वधु पक्ष के लोग भी हक्केबक्के रह गए। इसके बाद दुल्हन के रूप में सजी-धजी लड़की गुरुद्वारा साहिब के बाहर चली गई।
उधर, दूल्हे के चेहरे का रंग उड़ गया। थोड़ी देर तक वर पक्ष में खुसुर-फुसुर होती रही और फिर बारात बैरंग जाने को तैयार हो गई। दूसरी तरफ शादी से इंकार करने के कारण को जानने के लिए लड़की के परिजनों ने उसके साथ ही पढ़ते और नजदीक रहते लड़के पर संदेह जताया और उसे बाकायदा बुलाया भी गया।
पर लड़के ने साफ तौर पर जवाब दिया कि उसका लड़की के साथ कोई संबंध नहीं है। वह तो खुद शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। फिर परिजनों ने कहा कि लड़की को कई बार मानसिक दौरे पड़ चुके हैं यही कारण है कि वह आनंद कारज से उठकर चली गई।