विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Camera In Girls Room In Jalandhar

जिसके कमरे में लगे थे कैमरे, वो अपने दोस्त को लाई थी पीजी में

भास्कर न्यूज | Oct 12, 2012, 02:33AM IST
 
 


जालंधर। नैपच्यून इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग के मालिक ने उन पर आरोप लगाने वाले छात्रा पर पलटवार किया है। अजीत पाल सिंह ने वीरवार को इंस्टीट्यूट की छात्राओं और टीचरों को साथ लेकर प्रेस वार्ता की। आरोप लगाया कि जो छात्रा और अध्यापिका उन पर छेडख़ानी का आरोप लगा रही है। वह खुद पीजी में अपने दोस्त को लेकर आई थी।

मामला 27 सितंबर का है। उन्हें पता चला, तो छात्रा से पूछताछ की। तब उसने करियर और बदनामी का हवाला देते हुए मामले को तूल न देने की गुहार लगाई थी। उसने माफीनामा भी लिखकर दिया था। अजीत पाल सिंह ने वह पत्र भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कभी छेडख़ानी नहीं की।


मैडम हर समय फोन पर बात करती थी :  अजीत पाल सिंह के साथ प्रेस वार्ता में आई छात्राओं ने कहा कि आरोप लगाने वाली मैडम उन्हें ठीक से पढ़ाती नहीं थी और न ही उसका रवैया ठीक था। वह हर समय फोन पर बात करती रहती थी। इसकी शिकायत उन्होंने इंस्टीट्यूट के मालिक से भी की थी। उधर, बुधवार को शिकायत मिलने के बाद एडीसीपी ट्रैफिक सुखदेव सिंह ने मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी है। वीरवार को एडीसीपी के समक्ष छात्रा व अध्यापिका ने बयान दर्ज करवाए।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment