विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Cold Climatic Conditions In Punjab

सूबे में चली तूफानी हवा, पारा और गिरा

1 of 2 Photos
जालंधर. दिन के समय निकलने वाली धूप से राहत नहीं मिल पा रही। मंगलवार सुबह ग्यारह बजे शहर में करीब १४ किमी. की रफ्तार से हवा चल रही थी। नतीजतन अधिकतम तापमान गिर गया। हालांकि धूप की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 1.4 डिग्री सेल्सियस हुआ।
 
अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 9.1 सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास है। इसी कारण बादल छंट नहीं रहे।  साइबेरिया और पहाड़ी क्षेत्र से सर्द हवाएं आ रही है।
 
नार्दर्न रेलवे ने चलाई विंटर स्पेशल ट्रेन, जालंधर कैंट में रुकेगी
 
जालंधरत्नत्नठंड में गाड़ियों के लेट होने के चलते नार्दर्न रेलवे ने विंटर स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन आनंद विहार से जम्मूतवी के बीच चलेगी। सप्ताह में ट्रेन मात्र तीन दिन चलेगी। ट्रेन 10 से 31 जनवरी तक के लिए चलाई गई है। आनंद विहार से मंगलवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी जबकि जम्मूतवी से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन का नंबर 04051 और 04052 है। ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट और चक्की बैंक में रुकेगी। इस ट्रेन में एक एसी टू टियर, 12 स्लीपर कोच, 7 जनरल कोच और दो लगेज वैन होगी।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment