विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Cold Waves Still Dominant In Punjab

उफ ये बेदर्द सर्दी, अभी दो दिन और नहीं मिलेगी राहत!

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 04:27AM IST
 
 

जालंधर. अगले 48 घंटे के बाद शहर के लोग चमकते हुए सूर्य का दीदार कर पाएंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने ऐसी संभावना जताई है। सर्दी से बेहाल शहरवासियों के लिए यह एक राहत की खबर हो सकती है। पिछले तीन दिन से लगातार सूरज और बादलों के बीच लुका-छुपी का खेल जारी है और शाम ढलने से पहले सूरज जीत जाता है। 
 
शनिवार को दिन भर आसमान में धुंध और बादल छाए रहे। शाम को थोड़ी देर के लिए आसमान साफ होता दिखा। अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई, जबकि न्यूनतम तापमान पूर्व स्थिति में बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 10.8 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। थोड़ी देर के लिए धूप निकली मगर उसमें इतनी असर न थी कि लोग थोड़ी सी भी राहत महसूस कर सकें।
 
तेज हवाएं चलेंगी
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. सुरिंदर पाल के अनुसार आसमान साफ रहने की संभावनाएं बन रही हैं। वेस्टरलीज हवाएं अपनी पूर्व निर्धारित दिशा नार्थ-वेस्ट से साउथ वेस्ट की ओर चलेंगी। हवाओं की गति तेज भी होगी। हवाओं की गति इसलिए तेज होगी क्योंकि एशिया के पूर्वी हिस्से में गर्म होकर हवाएं ऊपर उठेंगी और उस क्षेत्र को भरने के लिए हवाएं पूर्व की ओर तेजी के साथ चलेंगी। सूरज निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन सुबह और शाम को चलने वाली सर्द हवाओं से ठंड बढ़ेगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment