राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मुख्यमंत्री के सामने न हो कोई बवाल, 201 लोगों संग गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी नेता
भास्कर न्यूज
| Dec 12, 2012, 01:40AM IST

कपूरथला बेगोवाल। विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा उनके घेराव के ऐलान से हरकत में आई पुलिस ने खैहरा को उनके निवास स्थान गांव रामगढ़ से ही हिरासत में लिया।
201 साथियों सहित गिरफ्तार हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला पुलिस ने खैहरा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामगढ से हिरासत में लिया और थाना सदर कपूरथला में सारा दिन रखकर शाम को एसडीएम भुलत्थ राजिंद्रपाल सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें बिना शर्त रिहा कर दिया।
केंद्र से हस्तक्षेप कर गुंडागर्दी खत्म करने की मांग
खैहरा ने इसके साथ गुरदासपुर में अकाली नेता के एक होमगार्ड के जवान के थप्पड़ मारने, मानसा में अकाली नेता के एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपों और अमृतसर में हुई पंजाब पुलिस के एएसआई की अकाली नेता के हाथो हत्या के मामलों का जिक्र करते हुए सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करते हुए केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप कर पंजाब में अकाली दल के राज में पनप रहे गुंडा राज पर लगाम लगाने की मांग की।
विकास चाहते हैं पर दोगली राजनीति सहन नहीं होगी
खैहरा ने कहा कि कांग्रेसी भुलत्थ क्षेत्र के विकास कार्यो का विरोध नहीं कर रहे बल्कि सरकारी समागमों में आपराधिक छवि वाले व्यक्ति का विरोध कर रहे हैं। इसीलिए काले बिल्ले लगाकर बीबी जगीर कौर द्वारा रखे गए समागमों का शांतिपूर्ण ढंग से बायकाट कर रहे हैं।सीएम, डिप्टी सीएम दोगली नीति अपना रहे हैं। एक तरफ अपराधियों के सख्ती के साथ ढोंग कर रहे हैं दूसरी ओर आपराधिक मामले में दोषी बीबी जागीर कौर के साथ सरकारी समागमों में मंच पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम पार्टी में आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों की सूची बनाने की बात कर रहे हैं अगर सूची बनाने जाएं तो पूरा का पूरा शिअद ही विलुप्त हो जाएगा।







