विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> CT Scans From 14 December In Civil Hospital

खुशखबरी... सिविल अस्पताल में 14 से होगा सीटी स्कैन

भास्कर न्यूज | Dec 11, 2012, 05:03AM IST
 
 

जालंधर। सिविल अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन 14 दिसंबर को काम करने लगेगी। स्वास्थ्य मंत्री मदन मोहन मित्तल इसकी शुरुआत करेंगे। सोमवार को मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. रेणु बाला ने रोगी कल्याण समिति की मासिक बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।
 
मरीजों के बैठने और इलाज की सुविधा बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मशीन शुरू करने से पहले ट्रायल बेहतर तरीके से लेने का फैसला हुआ।
 
हालांकि दो सप्ताह से इस मशीन पर ट्रायल जारी है। बैठक में शामिल हुए जालंधर वेलफेयर सोसायटी के संचालक सुरिंदर सैनी ने कहा कि बच्चा वार्ड और गायनी वार्ड में मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह इन वार्डो में कंबल व बैड शीट मुहैया करवाएंगे।
 
बैठक में डा. तरसेम सिंह, डा. मोहिंदर सिंह और डा. दविंदर सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि चार माह पहले सीटी स्कैन मशीन अस्पताल में लग गई थी। इसे 31 जुलाई तक शुरू करना था। लेकिन डाक्टरों की संख्या पूरी नहीं हो पाने के कारण यह लंबित पड़ा हुआ था। अब कपूरथला और फगवाड़ा से डाक्टरों को तीन-तीन दिन के लिए तैनात किया गया है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment