जालंधर.नकोदर रोड पर स्थित आबादपुरा में आरके ढाबा के सामने मंगलवार को आधी रात के बाद डीजे चलाकर नाच-गा रहे युवकों पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लाठियां भांजीं और डीजे का सामान उठा ले गए। इस दौरान कुछ बक्से भी टूट गए। घटना के बाद इकट्ठा हुए युवकों ने पुलिस कार्रवाई पर गुस्सा जताया। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवकों ने उन पर पत्थर बरसाए, जिसके बाद उन्हें खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
युवकों जॉनी, जसवंत, मन्ना, हैप्पी व अन्य ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे डीजे लगाया था। वे नाच-गा रहे थे। अचानक थाना भार्गव कैंप के एसएचओ सोमनाथ पुलिस पार्टी के साथ आए और उन पर डंडे बरसाने लगे।
उन्होंने कुछ सामान तोड़ डाला, जबकि कुछ को गाड़ी में डालकर ले गए। वहीं, एसएचओ सोमनाथ ने बताया कि युवक नशे में थे और नाचने के साथ हंगामा भी कर रहे थे। उन्हें डीजे बंद करके घर जाने को कहा था, लेकिन वे सामने की गली में चले गए और वहां से पुलिस पार्टी पर पत्थर बरसाए। उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। यह कार्रवाई अमन-शांति कायम रखने के लिए की गई।
जरा सी हीरोगिरी, बहुत तेज रफ्तार और कर बैठा जिन्दगी का सौदा
प्यार के खेल में नहीं चला तंतर-मंतर, तांत्रिक हो गया अंदर