विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Married Abroad Were Called And Treated Like Animal

सुनहरे सपने दिखा बुलाया विदेश और नर्क बना दी जिंदगी

भास्कर न्यूज | May 08, 2012, 00:22AM IST
 
 

दसूहा. गांव तूर निवासी हरपाल सिंह ने एसएसपी से मांग की है कि अमेरिका में उसकी लड़की को ससुराली दहेज के लिए तंग करने, मारने, पीटने और जान से मारने की धमकियां दे रहें हैं, जिनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करे।

उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत में कहा कि उसकी लड़की मनमीत कौर की शादी 14 जनवरी 2007 को गुरपाल सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव मांगट से हुई थी। शादी के बाद गुरपाल सिंह, परमजीत सिंह, जगदीश कौर, अनूप सिंह व इंद्रजीत कौर उसकी बेटी को दहेज संबंधी तंग परेशान करने लग गए थे।

10 लाख मांगे, न लाने पर तलाक की धमकी दी

अक्तूबर 2007 को उनकी बेटी अमेरिका चली गई, वहां उन्होंने उसकी बेटी से 10 लाख रुपए की मांग की। अक्तूबर 2009 में वह भारत आई व उसने उसे बताया कि तो उसने अपनी बात को टाल दिया और वापिस विदेश भेज दिया। जिसके बाद जनवरी 2011 में उसकी बेटी दोबारा भारत आई तो भी उसने रुपए देने से इंकार कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया जब उसकी बेटी वर्ष 2011 में अमेरिका पहुंची तो रुपए न लाने की बात अपने पति से कहीं जिसके बाद उसके पति ने उससे तलाक की मांग करनी शुरू कर दी।

विदेश में बेटी और उसकी बच्ची का ग्रीन कार्ड छीन घर से निकालने का आरोप

हरपाल सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह, परमजीत सिंह व जगदीश कौर ने मनमीत कौर के साथ मारपीट कर उसका पासपोर्ट, ग्रीन गार्ड और उसकी बच्ची गुरलीन कौर का पासपोर्ट छीनकर घर से निकाल दिया। हरपाल सिंह ने बताया कि जब उनकी बेटी ने उन्हें बताया तो उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से लड़की का घर बसाने के लिए प्रार्थना की। हरपाल सिंह व उसके पिता दलजीत सिंह ने कहा कि ससुराल वाले मनमीत कौर व उसकी बच्ची गुरलीन का जानी नुकसान भी कर सकते हैं। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि उनकी बेटी मनमीत व गुरलीन को इंसाफ दिलाया जाए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment