विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Dowry Case Filed Against In Laws By The Daughter In Law

दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोपी सास-ससुर पर केस

1 of 2 Photos
कपूरथला. पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी सास-ससुर पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता अमनदीप कौर पत्नी हरजिंद्र सिंह पुत्री मोहन सिंह निवासी टैगोर नगर जालंधर रोड कपूरथला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 जनवरी 2008 को हरजिंद्र सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय उसके घरवालों ने जरूरत के अनुसार घरेलू सामान भी दिया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष दहेज में कार न मिलने कारण ताने देने लगा।अमनदीप ने बताया कि ससुरालियों ने शादी के तीन माह बाद ही उसे घर से बाहर निकाल दिया।
 
वह अपने मायके दो वर्ष तक रही,जिस दौरान मैने एक बेटी को जन्म दिया। कई बार पंचायतें बैठी लेकिन ससुराल पक्ष ना ले जाने की बात की कहता रहा। फिर वीमेन सेल में आवेदन पत्र दिया व ससुराल पक्ष उसे घर ले जाने के लिए रजामंद हो गया और वह ससुराल चली गई। उसके पति के अलावा बाकी ससुराल पक्ष का परिवार फिर परेशान करने लगा। 
 
धमकियां भी दीं
अमनदीप ने कहा कि दिसंबर 2011 में उसकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ जिस पर ससुराल पक्ष ने नाराजगी जाहिर की। ससुरालियों ने उसे व पति को घर से बाहर निकाल दिया। सास ससुर ने 15 मई 2012 को उसे  मारने की धमकियां देनी शुरु कर दी। मैं अपने पति हरजिंद्र सिंह के साथ अपने पिता के घर रहने लग पड़े और मैने एक आवेदन ट्रेफिक एसपी के माध्यम से वीमेन सैल को दिया। पुलिस ने सर्बजीत सिंह पुत्र टहल सिंह व उसकी पत्नी चरणजीत कौर निवासी गहरी मंडी जंडियाला गुरु जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment