विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Error Of Jalandhar Police

कार चोरी के आरोप में उठाए दो बिल्डर, सड़क पर पीटे, थाने लाकर बोले- सॉरी! गलत पकड़ लिया

भास्कर न्यूज | Jan 17, 2013, 04:30AM IST
 
 

जालंधर. न्यू दयोल नगर में बुधवार शाम करीब चार बजे फरीदकोट पुलिस दो बिल्डर दोस्तों को सड़क से आरोपी की तरह पीटते हुए थाने लेकर आ गई। थाने में पता चला कि ये लोग तो बेकसूर हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सॉरी कह कर छोड़ दिया। पुलिस की धक्केशाही का शिकार बिल्डर हरभजन सिंह और उनके दोस्त सलिल बेरी ने थाना-चार में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसएचओ सुरिंदर पाल सिंह का कहना है कि फरीदकोट पुलिस की इस कोताही की जांच की जा रही है। रिपोर्ट बना कर फरीदकोट के एसएसपी को भेज दी जाएगी। 
 
न्यू दयोल नगर के रहने वाले हरभजन सिंह बिल्डर हैं। फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले दोस्त सलिल बेरी के साथ एक कोठी का निर्माण कर रहे हैं। मटीरियल खरीदना था, इसलिए बेरी उनके घर आया था। करीब चार बजे वह बेरी की आई-20 कार में बैठ कर बाजार जाने के लिए निकले। घर से कुछ दूरी पर ही पुलिस और एक आल्टो कार में आए कुछ लोगों ने कार रुकवा दी। उन्हें धक्के मार कर कार से बाहर निकाला। जब उन्होंने पूछा तो एक पुलिस वाले ने कहा कि वह फरीदकोट से आए हैं। पुलिस के साथ आए अन्य लोग उनसे मारपीट करने लगे। जबरन दोनों को पुलिस की गाड़ी में बैठा दिया।
 
बेरी व हरभजन का कहना है कि उनसे मारपीट कर आरोपी की तरह गाड़ी में डाल कर लाया गया। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मी व दूसरे लोगों पर केस दर्ज करने की शिकायत दी है। इस बात को लेकर थाना चार में हंगामा होता रहा। उधर, एएसआई बग्गा सिंह के पास इस सवाल का जवाब नहीं था कि कैसे उन्हें पता चला कि न्यू दयोल नगर में ठगी से जुड़ा आरोपी अपने दोस्त के घर आया है। एएसआई चुप्पी साधे रहे।
 
रास्ते में भी की दबंगई
बिल्डर बेरी का कहना है कि वह पूरे रास्ते में पूछते रहे कि उनका कसूर क्या है, लेकिन फरीदकोट के एएसआई बग्गा सिंह बोले कि थाने जा कर बता देंगे कि ठगी कैसे की जाती है। उन्हें ज्योति चौक के पास स्थित थाना डिवीजन नंबर चार में लाया गया। यहां उनकी कार के बारे में डिटेल पूछी गई। इस बीच एक शख्स को बुलाया गया। उससे बेरी और हरभजन की पहचान करवाई। उसने बताया कि ये वे लोग नहीं हैं। इसके बाद दादागिरी करने वाली पुलिस बैकफुट पर आ गई। दबंग तरीके से बेरी व हरभजन से बात करने वाले पुलिस के सुर बदल गए। पुलिस ने यह कहकर छोड़ किया कि गलती हो गई।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment