रेरू पिंड में रहने वाले दविंदर सिंह वालिया को पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है। एसआई सुमित्तर कौर ने बताया कि आरोपी के पिता सुरजीत वालिया की भी तलाश चल रही है।
शहीद भगत सिंह कालोनी में रहने वाली गीतिका ने महिला थाने में 21 जनवरी को केस दर्ज करवाया था। उसने बताया कि दविंदर सिंह से बीते साल 7 जनवरी को शादी हुई थी।
पर ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसी बीच उसे पता चला कि पति की पहली शादी पटियाला की लड़की से हुई थी और उसे तलाक दिए बिना ही उसने शादी रचा ली। जांच में पता चला कि दविंदर ने पहली पत्नी से पंचायत में तलाक लिया था, लेकिन गीतिका से यह बात छुपाकर धोखाधड़ी की है।