विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Forgery With Customer Now In Police Custody

ग्राहक को लगाया तगड़ा चूना, अब क्या होगा आगे...

भास्कर न्यूज | Dec 10, 2012, 08:30AM IST
 
 

जालंधर। बस अड्डा के पास प्रेस्टीज चेंबर स्थित वीएनएस फाइनेंस कंपनी के दो क्लर्क पुलिस ने पकड़े हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने एक ग्राहक के चेक चोरी कर उसके खाते से 13.80 लाख रुपए निकलवा लिए। 
 
पुलिस ने प्रताप नगर के नव किरन सिंह और दयोल नगर के गुरप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। चौकी बस अड्डा के  इंचार्ज बलविंदर सिंह विर्क का कहना है कि मामले में और भी आरोपी लिप्त हैं। उनके बारे आरोपियों से पूछताछ चल चल रही है। थाना सात में इस बात पांच दिसंबर को चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। 
 
इंचार्ज विर्क ने बताया कि उक्त फाइनांस कंपनी से ब्यास के रहने वाले इकबाल सिंह ने करीब 18 लाख का कर्जा लिया था। हर माह की किश्त देने के लिए कई चैक कंपनी को साइन कर के दिए थे। इस बीच अक्टूबर माह में कंपनी ने चैक लगाया तो वह फेल हो गया था। इस लिए कंपनी के मालिक नितिन पाल सिंह निवासी चीमा नगर ने इकबाल सिंह से बात की थी।
 
इकबाल ने जब एचडीएफसी बैंक के खाते की डिटेल मांगी तो पता चला कि उसकी ओर से जो चैक फाइनांस कंपनी को दिए गए थे, में से दस चैकों के जरिए 13.80 हजार रुपए की रकम अलग-अलग ब्रांच से निकाली गई है।
 
इस बाबत कंपनी के मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने केस की जांच की तो दोनों आरोपी फंस गए। पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिए हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी सारे पैसे आपस में बांट लेने की बात कर रहे हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी यह दावा कर रहे कि वह हिस्से में आए पैसे खर्च कर चुके हैं।
 
धोखधड़ी
 
> ग्राहक के चेक चोरी कर बैंक की अलग-अलग ब्रांचों से निकलवाए थे 13.80 लाख रुपए
> पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया, अन्य आरोपियों के बारे में की जाएगी पूछताछ
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment