विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Good News Punjab Government Will Have Own Helicopter Soon

खुशखबरी... पंजाब सरकार का जल्द होगा अपना हेलिकॉप्टर

मनुपाल शर्मा | Dec 19, 2012, 06:05AM IST
 
 

जालंधर। जल्द ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने नए हेलिकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। पंजाब सरकार ने इस नए उड़नखटोले को पंजाब लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
 
यह नया वीआईपी हेलिकॉप्टर (बेल 429) में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए उपलब्ध होगा, जो लगभग एक माह की अवधि के बाद टेस्ट फ्लाइट समेत अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद पंजाब सरकार का 
हो जाएगा। एडवाइजर, सिविल एविएशन कैप्टन अभय चंद्रा ने बताया कि बेल 429 हेलिकॉप्टर इस समय दिल्ली में है।  
 
टेस्ट फ्लाइट्स और अन्य टेस्ट के बाद हेलिकॉप्टर पंजाब सरकार के वीआईपी हैंगर में पहुंच जाएगा। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार को अपना हेलिकॉप्टर सस्ता पड़ेगा।
 
सिविल एविएशन विभाग की तरफ से पांच यात्रियों व दो पायलटों की क्षमता वाले 38 करोड़ के बैल 429 हेलिकॉप्टर की 50 करोड़ के थर्ड पार्टी बीमा के अलावा प्रत्येक यात्री का 20 लाख रुपए का और प्रत्येक पायलट (लाइसेंस समेत) का 50 लाख रुपए का बीमा कराने के लिए विभिन्न बीमा कंपनियों से निविदाएं मंगवाई गई हैं।
 
गौरतलब है कि मौजूदा समय में पंजाब सरकार वीआईपी फ्लाईंग के लिए निजी कंपनी को हर एक घंटे की फ्लाईंग के लिए 1.40 लाख रुपए अदा कर रही है। पंजाब में हर माह 40-45 घंटे वीआईपी फ्लाईंग हो रही है और सरकार को 50 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान हर महीने करना पड़ रहा है। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment