राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कड़ाके की सर्दी और एक हेलीकॉप्टर ने छुड़ा रखे हैं सेना के जवानों के पसीने
भास्कर न्यूज
| Dec 12, 2012, 01:11AM IST

काहनूवान। ऊधमपुर एयरफोर्स स्टेशन से हलवारा स्टेशन जा रहे भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति में गांव पुरानी बागड़ियां के खेतों में उतारा गया था। हेलीकॉप्टर में आई खराबी को ठीक करने के लिए ऊधमपुर से आई इंजीनियरों की टीम दूसरे दिन मंगलवार को भी उसे दुरुस्त नहीं कर पाई।
पुलिस और एयरफोर्स कर्मचारियों के लिए हेलीकॉप्टर की सुरक्षा मुसीबत बन गई है। एक तरफ जहां हेलीकॉप्टर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं, वहीं हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में लगे पांच-छह पुलिस कर्मचारियों और इतने ही एयरफोर्स के कर्मचारियों को कड़ाके की सर्दी के बावजूद खेतों में ही टैंट लगाकर रहना पड़ रहा है। सुरक्षा गार्ड के खाने पीने का प्रबंध गांव के सरपंच कैप्टन सूरत सिंह द्वारा किया गया है जबकि उक्त जगह पर 24 घंटे बिजली सप्लाई का भी प्रबंध किया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव पुरानी बागड़ियां में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर आपातकालीन लेडिंग करनी पड़ी थी और कुछ समय बाद ही एयरफोर्स के इंजीनियर हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे गए थे।
एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कंप्रेशर नहीं बन रहा है, जिसके कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता। उन्होंने बताया कंप्रेशर कहीं से लीक हो रहा है और उसके बारे में इंजीनियरों ने पता लगा लिया है। उन्होंने बताया बुधवार दोपहर तक हेलीकॉप्टर के ठीक होने की उम्मीद है।









