विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Hello I Am Speaking From Vigilance Deposit 50 Thousand In To The Account

हैलो.. मैं विजिलेंस से बोल रहा हूं, एकाउंट में 50 हजार जमा करवा दो

भास्कर न्यूज | Dec 21, 2012, 02:59AM IST
 
 

पठानकोट। हैलो.. मैं विजिलेंस का अधिकारी बोल रहा हूं..आपके द्वारा करवाए गए सरकारी कार्यो में भारी कमियां हैं, जिनकी जांच की जा रही है तथा आपको गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ इसी तरह की शब्दावली से दीनानगर विधानसभा हलके के पूर्व विधायक का बेटा खुद को विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताकर सरकारी विभागों के अफसरों को फोन पर धमकियां देकर उनसे पैसों की मांग कर रहा है। 
 
इससे पठानकोट के विभिन्न सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थिति यह है कि मामला विजिलेंस के स्थानीय अधिकारियों के पास पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रयोग किए जा रहे मोबाइल नंबर 92161-13499 की छानबीन की गई तो पता चला कि उक्त फोन नंबर दीनानगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित भाजपा के पूर्व विधायक का है।
 
एकाउंट में 50 हजार जमा करवाने की मांग
 
कुछ अधिकारियों द्वारा मामला रफा-दफा करने की बात कहने पर उसने अपना बैंक एकाउंट नंबर तक दे दिया और कहा कि खाते में 50 हजार रुपए जमा करा दो तो आपका केस हमदर्दी से देख लिया जाएगा। जिन अधिकारियों को टेलीफोन किए गए उनमें से कुछ ने नाम न छापने की शर्त पर भास्कर को बताया कि मोबाइल पर आए फोन नंबर की छानबीन की गई तो पता चला कि विजिलेंस विभाग में कोई भी इस नाम का नहीं है। बल्कि यह फोन नंबर दीनानगर हलके से भाजपा के एक पूर्व विधायक के बेटे का है। इस बारे में पूछने पर विजिलेंस विभाग के डीएसपी सुभाष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ अफसरों ने इसकी शिकायत की है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर मामला दर्ज किया जाएगा। 
 
नहीं उठा मोबाइल 
 
अफसरों को आए फोन नं. 92161-13499 पर बार-बार फोन किया गया पर फोन रिसीव नहीं किया गया। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया।
 
इन विभागों के अफसरों को किए फोन
 
पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने पठानकोट के ड्रेनेज विभाग, सिंचाई विभाग, मार्किट कमेटी, मंडी बोर्ड, मार्कफेड के एक्सईएन तथा एसडीओ स्तर के अधिकारियों को फोन कर खुद को विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताया। इनमें से कई अधिकारी तो मोबाइल करने वाले को विजिलेंस अधिकारी समझ कर सहम गए। परंतु कुछ ने हिम्मत करके विजिलेंस के स्थानीय अधिकारियों को को इस संबंधी सूचित किया। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment