विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Himachal Congress Victory Marches In Pathankot

हिमाचल में कांग्रेस की जीत की पठानकोट में धमक

भास्कर न्यूज | Dec 21, 2012, 03:06AM IST
 
 

पठानकोट। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत पर पठानकोट में मिठाइयां बंटी और आतिशबाजी की गई। खास तौर पर यहां के मिशन रोड निवासी अजय महाजन की नूरपुर हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हुई जीत पर खुशियां मनाई गईं।
 
जबकि भाजपा खेमे में गुजरात और हिमाचल के चुनाव परिणामों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दिन भर भाजपाई चुप्पी साधे रहे। गांधी चौक पर पूर्व मंत्री रमण भल्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लड्डू बांटे और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।
 
रमण भल्ला ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार समेत कई तरह के आरोप लगाती रही है, लेकिन जनता ने भाजपा के आरोपों को नकार दिया। इस मौके पर पूर्व पार्षद जोगिंद्र पहलवान, विभूति शर्मा, पीआर पासी, महेश बिल्ला, बंशीलाल, 
बृजमोहन पुरी, गुलाटी, रनधीर सिंह मौजूद थे।
 
पटेल चौक पर पूर्व कौंसिल अध्यक्ष अनिल विज की अध्यक्षता में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। विज ने कहा कि हिमाचल में भाजपा को पराजय मिली है जिससे साफ है कि केंद्र में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी। इस मौके पर राकेश बबली, रमेश कुक शामिल थे। हुडको के डाइरेक्टर दिनेश महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में इतिहास रच दिया है।
 
पिता सत महाजन की विरासत संभाली
 
विधानसभा हलका नूरपुर में अजय महाजन की जीत को लेकर शहर स्थित उनके आवास पर जश्न का माहौल रहा। अजय महाजन हिमाचल राजनीति के मार्शल कहे जाने वाले पूर्व मंत्री सत महाजन के बेटे हैं। उनकी जीत पर कांग्रेसियों का कहना था कि सत महाजन की विरासत को अजय ने संभाल लिया है। सत महाजन नूरपुर से पांच बार विधायक बने थे तथा प्रदेश के परिवहन व राजस्व मंत्री भी रहे। वे तीन बार हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment