राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ऑनर किलिंग: इज्जत के नाम पर मोहब्बत का गला घोंटने वालों को मिली फांसी
राजेन्द्र मल्होत्रा | Dec 19, 2012, 09:00AM IST

फिरोजपुर(पंजाब)। ऑनर किलिंग मामले में मंगलवार को जिला अदालत ने लड़की की मां सहित तीन लोगों को फांसी की सजा सुनाई है।
गौरतलब है कि पूजा और राकेश के लंबे समय से प्रेम संबंध थे और पंचायती तौर पर दोनों की शादी करवाने का भी निर्णय हो चुका था। लेकिन 7 नवंबर 2010 को दोनों के शव खेतों में मिले थे।
इस संबंध में पुलिस ने लड़के के पिता रूप सिंह के बयानों के आधार पर पूजा की मां परमजीत कौर, उसके मामा बिल्ला और एक अन्य गुरभेज सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था।
घर बुलाकर हत्या
घटना को अंजाम देने से पहले बिल्ला पूजा को अपने घर ले गया और राकेश को भी शादी का झांसा देकर अपने घर बुला लिया। बाद में परमजीत कौर, बिल्ला और गुरभेज सिंह ने वहीं पर दोनों की हत्या कर दी।
गांव नूरपुर सेठां के सुखा सिंह की बेटी पूजा और रूप सिंह के बेटे राकेश की शादी के लिए पंचायत तैयार हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद हत्या कर दी गई।








