विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Husband - Wife And It's High Drama, Has Clashed Wi

पति-पत्नी और वो का हाई ड्रामा, डांसर प्रेमिका से भिड़ गई पत्नी

भास्कर न्यूज | May 24, 2012, 02:12AM IST
 
 

जालंधर. बस्ती दानिशमंदा में बुधवार शाम सरेराह शादीशुदा व्यक्ति और उसकी प्रेमिका के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच हाथापाई हुई और प्रेमिका ने प्रेमी की कार के शीशे तोड़ दिए। प्रेमी जान बचाकर तमाशबीनों के बीच छुप गया, लेकिन महिला उसकी बेटी को लेकर चली गई। बाद में प्रेमिका और व्यक्ति की पत्नी के बीच थाने में बहस हुई। करीब तीन घंटे तक घटनाक्रम चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर भेज दिया और सुबह आने के लिए कहा।


भार्गव कैंप में रहने वाला 35 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ काका बुधवार शाम को बेटी टीना, भतीजी व दोस्त के साथ कार से दवा लेने बस्ती दानिशमंदा के मेन बाजार में गया था। यहीं उसकी प्रेमिका सपना आ गई। पेशे से डांसर सपना और काका के बीच करीब 15 मिनट तक बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। सपना से डरकर काका भीड़ में छुप गया। वह उसकी बेटी को लेकर चली गई।

काका ने पत्नी सोमा को फोन किया कि बेटी का अपहरण हो गया और उसे थाना-5 में बुला लिया। दोनों शिकायत देने के बाद थाने के बाहर खड़े थे। रात करीब साढ़े आठ बजे सपना रिक्शे पर टीना को लेकर आई। बेटी को पराई औरत के हाथों में देखकर सोमा बौखला गई और उससे भिड़ गई। पुलिस ने बीच-बचाव करके मामला शांत किया।

सोमा ने कहा कि उसे पति के संबंधों बारे पता है। कई बार मना किया, लेकिन वह मानता नहीं। शाम को पति यह कहकर बेटी को साथ ले गया था कि उसे घुमाने ले जा रहा है। फिर उसके अपहरण की बात बताई।
न्यू माडल हाउस में रहने वाली सपना ने बताया कि वह पेशे से डांसर है। पति की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। तभी से उसकी काका से दोस्ती है। धीरे-धीरे प्यार हो गया। चार बेटियां और एक बेटा है।

सोमवार को काका के साथ गई तो साथ में ही परिवार भी ले गई। यह उसे पसंद नहीं आया। रास्ते भर विवाद करता रहा। भांजी के कपड़े फाड़कर पांच हजार रुपए निकाल लिए और चलती गाड़ी से बच्चों को धक्का देकर निकाल दिया। उसकी एक बेटी खुशबू घायल हो गई थी। इसी कारण प्रेमी के प्रति उसमें गुस्सा था। शाम को प्रेमी उसे मिल गया, तो उसकी पिटाई कर दी। काका की बेटी भीड़ में अकेली खड़ी रो रही थी। इसीलिए वह उसे साथ ले गई। काका अपनी करतूत छुपाने के लिए अपहरण का आरोप लगा रहा है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment