हंसाकर आईना दिखाने वाला नहीं रहा, रुला गए जसपाल भट्टी

शाहकोट/जालंधर। 'फ्लॉप शो' और 'उल्टा-पुल्टा' जैसे कॉमेडी शो से लोकप्रिय हुए हास्य कलाकार जसपाल भट्टी (57) का निधन हो गया। बुधवार रात करीब एक बजे जालंधर-मोगा हाईवे पर शाहकोट के पास हुई सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हुई।
भट्टी अपनी फिल्म 'पावर कट' का प्रमोशन कर होंडा अकॉर्ड कार से बठिंडा से जालंधर जा रहे थे। उनका बेटा जसराज, फिल्म की अभिनेत्री और जसराज की मंगेतर सुरीली गौतम व प्रमोटर नवनीत भी साथ थे।
वे भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। कार जसराज चला रहा था। सुरीली आगे बैठी थी। भट्टी और जोशी पीछे थे। करीब एक बजे जसराज को झपकी लग गई। इससे कार सड़क से उतरकर खेत में पेड़ से टकरा गई।
जसराज ने बताया कि तीन-चार दिनों से फिल्म के प्रमोशन की वजह से नींद पूरी नहीं हो सकी थी। चारों को पहले जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने भट्टी को मृत घोषित कर दिया।
शव का पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम के सदस्य डॉ. संजय ने बताया कि सिर की हड्डियां टूटने से भट्टी की मौत हुई। उनके चेहरे के बाएं हिस्से में भी कई फ्रेक्चर थे। जसराज, सुरीली व नवनीत को लुधियाना के डीएमसी में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई।
दुर्घटना में बेटा और अभिनेत्री घायल, हालत अब स्थिर- आगे की खबर तस्वीरों पर क्लिक करके पढ़ें-







