राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मां-बाप को मंजूर नहीं था बेटी करे किसी से प्यार, अपने ही हाथों कर दी हत्या
भास्कर न्यूज
| Dec 09, 2012, 10:01AM IST

होशियारपुर. नर्स मनप्रीत की हत्या उसके मां-बाप ने ही तीन लोगों के साथ मिलकर की थी। हत्या को दुर्घटना बनाने के लिए लाश को बीच सड़क पर फेंकवा दिया था। इसके लिए लड़की के पिता ने डेढ़ लाख रुपये भी दिए थे।
शनिवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने मां-बाप समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक हत्यारोपी फरार है। हत्या का कारण मनप्रीत का एक लड़के के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। गौरतलब है कि वीरवार तड़के माहिलपुर के निकट बघौड़ा चककटारु चौक के पास एक लड़की का शव बरामद किया गया था।
शनिवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 25 वर्षीय मनप्रीत कौर की हत्या बुधवार देर शाम की गई थी। अध्यापक पिता कपूर सिंह, नर्स मां बलविंदर कौर ने वारदात से पहले आरोपी सतनाम सिंह, जसविंदर पाल और गुरिंदर सिंह को घर बुलाकर हत्या की साजिश रची।
करीब शाम 8 बजे पांचों ने मिलकर घर में ही मनप्रीत के कनपटी पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। रात करीब 12 बजे ये लोग मारुति जेन में मनप्रीत का शव रखकर गांव के बाहर अपने ट्यूबवेल पर ले गए। वहां खून साफ करने के बाद मनप्रीत के ट्रैक सूट को बदलकर नया सलवार सूट पहनाया गया। उसके बाद वीरवार तड़के माहिलपुर के निकट बघौड़ा चककटारु चौक के समीप शव फेंककर घर लौट गए।
इसी दौरान सतनाम सिंह व जसविंदर सिंह ने मनप्रीत के एक्टिवा को शव के पास इस तरह छोड़ दिया ताकि मामला सड़क हादसे या लूटपाट का लगे। एसएसपी ने बताया कि हत्या को दुर्घटना का केस बनवाने के लिए जसविंदर पाल ने लड़की के पिता कपूर सिंह से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने वीरवार सुबह मनप्रीत का शव बरामद किया था।
पुलिस ने हत्यारोपी अध्यापक पिता कपूर सिंह, नर्स मां बलविंदर कौर के अलावा हत्याकांड में सहयोग देने वाले सतनाम सिंह और जसविंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये, तेजधार हथियार, मारुति कार (पीबी-07एल-3104), मनप्रीत का मोबाइल फोन और उसके जले कपड़े का अंश बरामद कर लिया है।
वहीं, हत्यारोपी पिता कपूर सिंह और मां बलविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की हत्या नहीं की है। पत्रकार वार्ता में एसपी जगमोहन सिंह और माहिलपुर थाने का एसएचओ परमजीत सिंह भी मौजूद थे।
6 साल से थे प्रेम संबंध
बीएससी नर्सिंग कर नर्स की नौकरी कर रही मनप्रीत कौर का फगवाड़ा रोड पर मनी एक्सचेंजर का काम करने वाले युवक संदीप के साथ करीब छह साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कपूर सिंह को यह पसंद नहीं था कि उसकी बेटी उससे प्यार करे। बेटी के बेहतर भविष्य के लिए पिता ने दो साल पूर्व उसकी मंगनी कनाडा में रहने वाले लड़के से कर दी थी। बावजूद इसके मनप्रीत ने साफ कह दिया था कि वह संदीप से ही शादी करेगी। इस जिद के कारण माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी।






