विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Protest Against Shinde

गृहमंत्री शिंदे के बयान पर भड़की भाजपा, पुतला दहन

भास्कर न्यूज | Jan 25, 2013, 06:52AM IST
 
 


 गुरदासपुर। भाजपा ने जिला प्रधान राकेश ज्योति के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा भाजपा और आरएसएस के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में पुराना बस अड्डा चौक में रोष प्रदर्शन कर मंत्री शिंदे का पुतला फूंका। प्रदर्शन में जिला महामंत्री विजय वर्मा, राजिंदर बिट्टा, मंडल प्रधान विकास गुप्ता, महामंत्री प्रवीण कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम महंत, रमेश शर्मा, नरिंदर डोगरा, व्यापार मंडल प्रधान अशोक महाजन, महामंत्री प्रिंस महाजन, भाजपा व्यापार मंडल प्रधान अश्विनी महाजन और महामंत्री भारत भूषण आदि उपस्थित थे।


हिंदुओं और आरएसएस के खिलाफ दिए बयान की निंदा


जिला प्रधान ज्योति ने केंद्रीय मंत्री शिंदे के हिंदुओं व आरएसएस के खिलाफ दिए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने हमेशा हर मुश्किल की घड़ी में आगे आकर देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। भाजपा मंडल प्रधान विकास गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट की राजनीति की है और लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से इस तरह का बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आतंकवाद विरोधी नीतियों व प्रयासों को धक्का पहुंचा सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिंदे को तुरंत इस्तीफा देने की मांग करते हुए सरकार को ऐसे गैरजिम्मेदार लोगों को इतने जिम्मेदारी भरे पद न देने की मांग की।


इस मौके पर जिला उपप्रधान हरदीप सिंह रियाड़, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, दर्शन बिल्ला, अमन महाजन, दविंदर घुग्गी, परमजीत कौर, रेनू बाला, कांता महाजन, अमन महाजन, महिला मोर्चा की जिला प्रधान वीरांवाली, राज कुमारी, बचनी देवी, युवा मोर्चा प्रधान हरजीत सिंह बग्गा, जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह रंधावा, धर्मपाल, कमलेश छाबड़ा, मुखविंदर सिंह, अरविंद महाजन, तारा चंद, सुदर्शन, अमनदीप, संजीव कुंद्रा, चुन्नी लाल, अशोक वैद, राम लाल, राजिंदर कुमार व रिंकू ग्रोवर मौजूद थे।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment