राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दिल्ली के बाद उबला पंजाब... जनता ने दिया अल्टीमेटम
भास्कर न्यूज | Dec 29, 2012, 08:58AM IST

गुरदासपुर। दोरांगला के गांव हसनपुर में तेरह वर्षीय लड़की पलविंदर कौर से दुष्कर्म व हत्या मामले को लेकर पुलिस की आरोपियों को पकड़ने के लिए ढीली कार्यप्रणाली को लेकर लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट गया। संघर्षशील किसान, मजदूर संगठनों पर आधारित तालमेल कमेटी के आह्वान पर शहर में रोष प्रदर्शन करने के बाद डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने डाकखाना चौक में कुछ समय के लिए चक्का जाम करके पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किरती किसान यूनियन के तरलोक सिंह, पंजाब किसान यूनियन के चन्नण सिंह दोरांगला, किसान संघर्ष कमेटी के महिंदर सिंह, जम्हूरी किसान यूनियन के निर्मल सिंह बोपाराय, पेंडू मजदूर यूनियन के राज कुमार व गांव हसनपुर के सरपंच सुच्चा सिंह के प्रधानगी मंडल ने किया।
उन्होंने कहा कि पिछले 22 दिनों से पलविंदर कौर के मामले में पुलिस द्वारा नामात्र कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन जांच जारी होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन उनकी जांच खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते पीड़ित परिवार का दर्द बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों की ओर से सबसे पहले नेहरू पार्क गुरदासपुर में रोष रैली की गई। रोष मार्च पुराना बस अड्डा, बाटा चौक, लाइब्रेरी चौक से होते हुए डाकखाना चौक में पहुंचा। जहां पर करीब 20 मिनट तक चक्का जाम करके पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान ट्रैफिक जाम भी लग गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय की ओर रवाना हुए और वहां जाकर धरना दिया। धरना कारियों ने जिला प्रशासन को पलविंदर कौर मामले में दोषियों को दस दिन में गिरफ्तार न करने की सूरत में संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर बलजीत सिंह दोरांगला, अजीत सिंह ठक्कर संधू, कुलबीर सिंह ठुंडी, रमेश राणा, दर्शन सिंह, सुदर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप राय, मंजीत कौर, मक्खन कोहाड़, अमरजीत शास्त्री, गुरमीत सिंह, राज कुमार, सुच्चा सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है पुलिस : पीड़ित परिवार
पीड़ित पलविंदर कौर की मां अमरजीत कौर व पिता बख्शीश सिंह ने अपनी 13 वर्षीय मासूम बच्ची की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा लगातार दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते कार्रवाई को लटकाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द आरोपियों व उनकी मदद कर रहे आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए एसपी
एसपी (डी) जगजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में अभी तक 100 के करीब लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि कार्रवाई इतनी लंबी और लटकने के सवाल का वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।







