राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गायकों और पंजाबी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों से मिले एक करोड़
भास्कर न्यूज
| Dec 07, 2012, 03:01AM IST

जालंधर. गायिका मिस पूजा, गायक दिलजीत और गिप्पी ग्रेवाल सहित मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़ी म्यूजिक कंपनियों और केबल नेटवर्क पर सर्च में आयकर विभाग को मात्र एक करोड़ रुपए की नकदी मिली है।
अठारह लॉकर सीज किए गए हैं। डायरेक्टर इनवेस्टीगेशन एचएस सोही कहते हैं कि बाइस ठिकानों से दस्तावेज लिए गए हैं। जांच चलेगी। बनता टैक्स वसूला जाएगा।
आयकर विभाग ने पहली बार पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर इतना लंबा आपरेशन चलाया है। बीस घंटे आयकर टीमें स्पॉट पर रहीं। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि इस आपरेशन की नींव पिछले महीने बंधी थी, जब लुधियाना में केबल कंपनियों में सर्वे चला। इसमें विभिन्न शहरों के केबल व्यवसायियों और फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े लोगों का पता चला।
जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उनके आधार पर दूसरी कंपनियों पर भी जनवरी महीने में सर्वे हो सकते हैं। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के हिसाब से जिन कारोबारियों की टैक्स रिटर्न बढ़नी चाहिए थी, वह रूटीन में ही टैक्स दे रहे थे। इसके बाद सर्वे की बजाय डायरेक्ट सर्च की गई। गायक सारी पेमेंट बैंक ट्रांजेक्शन की बजाय कैश लेते हैं। डायरी पर ही प्रोग्राम की बुकिंग और पेशगी रकम लिखी रहती है। इस वजह से भी सर्च की गई है।
आयकर विभाग ने ग्रैंड मॉल में हाथवे और उससे जुड़ी कंपनियों में सर्च अभियान इसलिए चलाया क्योंकि पिछले महीने केबल कंपनियों के सर्वे में इनसे लेन-देन का पता चला था। ग्रेवाल कंपनियों पर छापे भी इसी लेनदेन का हिस्सा होने के चलते पड़े।
18 साल से मनोरंजन इंडस्ट्री में हैं दिनेश: आयकर विभाग ने स्पीड रिकार्डस के जिस पार्टनर दिनेश औलख पर सर्च की है, वह करीब अठारह साल से मनोरंजन इंडस्ट्री में कार्यरत हैं। शहर के नौहरियां बाजार के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना करियर कैसेट डिस्ट्रीब्यूशन से शुरू किया था। रूबी कोहली उनके पुराने साथी हैं, जिनके पास प्रमुख कैसेट कंपनियों की डीलरशिप रही है। फिर इन्होंने स्पीड रिकार्डस के नाम से अपनी कंपनी बनाई। सतविंदर सिंह सोनू उनके तीसरे पार्टनर हैं, जो रूबी कोहली के भाई हैं। दोनों अर्बन एस्टेट के रहने वाले हैं। तीनों की कंपनी ने पंजाबी हिट फिल्मों का म्यूजिक लांच किया। दिलजीत और गिप्पी ग्रेवाल स्पीड से ही जुड़े हैं।






