भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते कहा कि दोपहर डेढ़ बजे छापेमारी हुई, जबकि केस दर्ज ही नहीं था। पूछने पर भी पुलिसकर्मी नहीं बता पाए कि किस केस में पकड़ने आए हैं। बताया कि शिकायत आई है। इसके बाद पुलिस पार्टी बिना गिरफ्तारी के लौट गई। नेताओं ने बताया कि लंबड़दार अकाली दल की अपने घर में मीटिंग करवाता है, जिससे कांग्रेसी नेता को परेशानी होती है। इसी वजह से केस दर्ज किया गया। वहीं डीएसपी का कहना है कि केस शिकायत पर दर्ज किया गया।
एनआरआई मुख्तियार सिंह ने बताया कि वह चार साल पहले विदेश गया था और लंबड़दार काला को अपना एक विदेशी कुत्ता और एक कुतिया (पैटबुल) दे गया था, जिसकी कीमत करीब पांच लाख है। कुत्ते उसने दोस्ती के नाते दिए थे और चाहते थे कि पूरी देखभाल हो जाए। हालांकि इस बारे में लिखित कुछ नहीं था। अब हाल ही में वह विदेश से लौटा लंबड़दार से कुत्ते वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। पता चला कि बीते चार साल में कुतिया ने पांच बच्चे भी दिए, जिसे काला ने महंगी कीमत पर बेच दिए।
वहीं लंबड़दार काला का कहना है कि विदेश जाने से पहले मुख्तियार उसे 50-50 हजार रुपए में कुत्ते बेच गया था। वह अकाली दल पार्टी से जुड़े हैं और मुखतियार कांग्रेस से। कांग्रेसी नेता के कहने पर ही मुख्तियार ने शिकायत की है।