विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Rape In Punjab

नाबालिग से दुष्कर्म फिर दिया जहर और फेंक गए घर के बाहर

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 07:58AM IST
 
 

जैतो .  गांव  मत्ता में नाबालिग लड़की से अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवक लड़की को अगवा कर खेत में ले गए और वहां एक ने दुष्कर्म किया। 
 
इसके बाद आरोपियों ने लड़की को जहरीली दवाई पिला दी और उसे घर के पास छोड़ दिया। बेहोशी की हालत में युवती को अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तीन युवकों पर मामला दर्ज कर 
दो गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। 
 
अस्पताल में दाखिल पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार को अपनी बुआ के घर जाते समय गायब हो गई थी। वह पूरी रात उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह वह घर के पास बेहोशी की हालत 
में मिली। अस्पताल में दाखिल लड़की ने कहा कि जगसीर सिंह ने एक मकान में उससे दुष्कर्म किया और जगमीत और चैना बाहर खड़े रहे।
 
आरोपियों ने उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में उसे जहरीली दवा पिला दी।
 
पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित 
 
एसएसपी गुरप्रीत तूर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि नाबालिग की शिकायत पर तीनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसपी एच मुखविंदर सिंह की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है, तीसरे आरोपी को भी जल्द काबू किया जाएगा।
 
 
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म
 
बठिंडा. गांव बदियाला की एक छात्रा से एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने छात्रा को सड़क पर छोड़ दिया। मुश्किल से छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों 
ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दसवीं की छात्रा ने बताया कि 3 जनवरी को आरोपी प्रभजोत सिंह उसे शादी का झांसा 
देकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे अगले दिन दोपहर करीब एक बजे रामपुरा छोड़कर फरार हो गया।
 
नहीं रुक रहे मामले
 
दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ पूरा देश गुस्से में है, हर कोई महिलाओं पर होने वाले अपराधों के खिलाफ खड़ा है, लेकिन पंजाब में आए दिन कहीं न कहीं से दुष्कर्म के मामले आ रहे हैं, जो काफी शर्मनाक है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment