राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
काम से अकेले लौट रही थी घर तभी सामने आ गया शैतान...
भास्कर न्यूज
| Dec 11, 2012, 04:49AM IST

जालंधर। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती पर ड्यूटी से लौटते समय एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने युवती को घेर कर बालों से खींचा और थप्पड़ भी मारे। यह घटना युवती के घर से कुछ दूरी पर नरुला पैलेस के समक्ष खाली प्लाट में घटी।
लड़की की चीखें सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए और लड़का भाग निकला। हालांकि घटना का कारण पता नहीं चला है। युवती का कहना है कि उसे मालूम नहीं है कि उस पर किस युवक ने हमला किया है और क्यों किया। उसने कहा कि युवक की हरकत से मैं डर गई।
लड़की के पिता जो सोने का कारोबार करते हैं ने बताया कि उनकी लड़की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। सायंकाल करीब 6.30 बजे जब वह घर लौट रही थी तो घर से कुछ ही दूरी पर एक युवक ने उसे घेर लिया और खाली प्लाट में ले गया। वहां पर उसने उनकी लड़की को काफी थप्पड़ मारे और बालों से पकड़ कर घसीटा। इस खींचतान में उसके एक हाथ पर चोट भी आई है। जहां उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है।
युवती ने बताया कि जब वह शोर मचा रही थी तो युवक ने उसे चाकू मारने की धमकी देते हुए चुप होने के लिए कहा। शोर सुन वहां लोग एकत्रित हो गए और युवक भाग निकला। पीछा करने पर भी पकड़ में नहीं आया।






