जालंधर. मोहल्ला कच्चा कोट में बुधवार रात सल्फास खा कर आत्महत्या करने वाले ड्राइवर सोनू का शव वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। सोनू की पत्नी कमलेश कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था।
पति हर रोज शराब पीकर घर आता था। वह पति की इस हरकत से परेशान थी। बुधवार उसने पति को केवल शराब पी कर घर आने को लेकर डांट लगाई थी। इसके बाद वह पड़ोस में चली गई थी। जब वह वापस आई तो पता चला कि उसके पति ने जहर खा लिया है।
उसके पति को पहले ही उनका पड़ोसी सिविल अस्पताल ले जा चुका था। कुछ देर बाद सोनू ने दम तोड़ दिया। कमलेश कौर का कहना था कि उसे नहीं पता था कि इस बात पर उसका पति यह कदम उठा लेगा। थाना बस्ती बावा खेल में इस बाबत सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्यवाही की गई है।