विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Tampering Prevented Then The Banging Mother And Torn Girl Clothes

छेड़छाड़ से रोका तो कर दी मां की पिटाई, लड़की के कपड़े भी फाड़े

भास्कर न्यूज | Dec 29, 2012, 08:56AM IST
 
 

धारीवाल। थाना घुम्मन कलां की पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने और उसकी मां के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ परचा दर्ज किया है।
 
जानकारी के अनुसार गांव कलेर कलां निवासी एक लड़की अपने घर पर जब अकेली थी तभी मौका पाकर उसी गांव का निवासी इम्तियाज मसीह पुत्र मंगा मसीह ने छेड़छाड़ की। घर आने पर लड़की ने अपने पिता को बताया।
 
उसके पिता ने इम्तियाज के घर जाकर शिकायत की। इसके थोड़ी ही देर बार इम्तियाज मसीह, उसका पिता मंगा मसीह और अज्ञात तीन लोगों ने फिर से उसके घर जाकर पीड़ित लड़की की मां के साथ मारपीट किया।
 
बीच-बचाव में आई लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए। मां-बेटी के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। एसएचओ जरनैल सिंह काहलों ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर इम्तियाज मसीह, उसके पिता मंगा मसीह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 452, 354, 148, और 149 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके इम्तियाज और उसके पिता मंगा मसीह को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment