तलवंडी भरों (जालंधर). 'मेरी प्यारी बहना अपने भैया से बहुत प्यार करती है। मेरी बहना को मिठाई खाना बहुत पसंद है। मेरी प्यारी बहना को खेलना बहुत पसंद है। मेरी प्यारी बहना को पढऩा भी पसंद है। मेरी प्यारी बहना भैया को खेलने देती है।Ó गौहीर में सड़क किनारे पड़ी एक कॉपी के पन्ने पर ये हर्फ लिखे हैं। नीचे टीचर का कांप्लिमेंट है - वेरी गुड। नंबर दिए गए हैं दस में से साढ़े आठ।
कॉपी तलवंडी भरों के मनप्रीत सिंह की है, जिसकी हादसे में मौत हो गई। तीसरी का छात्र था। वहीं पर लिखा है - यूअर हैप्पी मॉम। शायद यह कॉपी मनप्रीत ने मां को दिखाई होगी तो उन्होंने भी कांप्लिमेंट लिख दिया।
मनप्रीत के पिता बलजिंदर सिंह की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। मां मनजीत कौर और बहन सिमरजीत कौर के साथ नानके तलवंडी में रहता था।