राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ईव-टीजिंग से वो थी परेशान, और फिर उसने कर लिया खुद ही अपना ये हाल...
भास्कर न्यूज
| Feb 10, 2013, 00:28AM IST

पठानकोट. शहर के एक प्राइवेट स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक छात्रा ने स्कूल में ही अपनी नसें काट डालीं। बताया जा रहा है कि छात्रा ने एक युवक की छेडख़ानी से तंग आकर नसें काटने की कोशिश की है। स्कूल में मौजूद सहेलियों ने छात्रा द्वारा नसें काटने की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और छात्रा के अभिभावकों को सूचित किया। अभिभावकों ने छात्रा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। उधर, मामून के एएसआई कपिल का कहना है कि छात्रा द्वारा नसें काटने की अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने केे बाद ही कार्रवाई की जाएगी।








