विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> The Principal Said, "No One Will Cut The Name Of T

प्रिंसिपल ने कहा, 'किसी को बताया तो कॉलेज से नाम काट दूंगा'

dainik bhaskar news | May 17, 2012, 02:53AM IST
 
 


गुरदासपुर.करीब एक दर्जन लड़कियों के अभिभावकों ने बुधवार को डीसी डाक्टर अभिनव त्रिखा और एसएसपी रवचरण सिंह को मिलकर आईटीआई (लड़कियां) गुरदासपुर के प्रिंसीपल पर उनकी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।

एसएसपी को दी शिकायत में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़कियां आईटीआई गुरदासपुर में विभिन्न कोर्स कर रही हैं। वहां का प्रिंसीपल उनकी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता है और छेड़छाड़ भी करता है।

विरोध करने पर नाम काटने की धमकी

उन्होंने कहा कि यदि कोई लड़की विरोध करती है तो उसका नाम काटने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा पहले तो लड़कियों ने शर्म के कारण यह बात अपने अभिभावकों को भी नहीं बताई। अब प्रिंसीपल की यह हरकतें बढ़ती जा रही हैं और लड़कियों का कालेज में आना मुश्किल हो गया है।

मजबूर होकर छात्राओं ने अपने घर बताया कि संस्थान में प्रिंसीपल के होते उनकी इज्जत सुरक्षित नहीं क्योंकि यह प्रिंसीपल उनसे छेड़छाड़ करता है। शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि उक्त प्रिंसीपल की ओर से यदि छात्राओं के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। अभिभावकों ने इस प्रिंसीपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

एसएसपी ने एसएचओ सिटी को सौंपी जांच

एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ सिटी को मामले की जांच के लिए कहा है। इस संबंधी जब थाना सिटी के प्रभारी गुरदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें एसएसपी की ओर से दिए गए आदेश मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने प्रिंसीपल को बुलाया तो उसने कहा कि उनके इंचार्ज एसडीएम है और उनसे बातचीत करके ही पुलिस के पास अपना पक्ष रखेंगे।

 

मरीज पर डाली गंदी निगाहें, ऑपरेशन थियेटर में होने लगी अश्लील हरकत

 

इस पंजाब के पुत्तर पर थम गई आर्नोल्ड श्वॉर्जनेगर की नजरें

तस्वीरों में देखें 1 करोड़ मिलते ही लखविंदर के साथ युवी ने लगाए ठुमके

बेटे ने की ऐसी करतूत, किसान बाप भी हो गया शर्मिंदा

मोटापे से हैं परेशान तो खाइए ऐसा, जो रखे आपका ख्याल

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment