गढ़शंकर. गांव पारोवाल में बुधवार सुबह गांव के ही सरपंच सज्जन सिंह (60) की उसी की हवेली में निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या के सुराग मिटाने के लिए सरपंच के चेहरे को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया।
मृतक सरपंच की पत्नी जोगिंदर कौर बुधवार सुबह जब हवेली में गई तो टीवी की आवाज बहुत ऊंची थी, जिससे पुलिस को यह भी अंदेशा लग है कि कि हमलावरों ने ही टीवी की आवाज ऊंची की होगी, जिससे कि हत्या के दौरान सरपंच सज्जन सिंह की आवाज किसी को सुनाई न दे।