राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Punjab >> Jalandhar >> The Teachers Of Punjab Protest As They Are Not Willing To Perform Arthik Gadanaa
टीचरों ने कहा- ड्यूटी से रिलीव करो, तभी करेंगे आर्थिक गणना
भास्कर न्यूज
| Jan 10, 2013, 07:08AM IST

जालंधर.16 जनवरी से शुरू हो रही आर्थिक जनगणना का अध्यापकों ने विरोध कर दिया है। अध्यापकों का कहना है कि ड्यूटी पर रहते वे गणना नहीं करेंगे। गणना करवानी है तो पहले स्कूल से रिलीव किया जाए। बुधवार को करतारपुर-33 की गणना के लिए सुपरवाइजर तथा गिनती करने वाले कर्मचारियों को सामान दिया जा रहा था। इस पर अध्यापकों ने सामान लेने से मना करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह गणना 16 जनवरी से 16 फरवरी तक चलेगी।
ड्यूटी पर लगाए गए राम कुमार, ललित कुमार, गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, राजीव गुप्ता, हंसपाल सिंह, जोगिंदर सिंह सोहल, दीपिका, संदीप कुमार तथा कमलजीत कुमार का कहना है कि शिक्षा विभाग ने अध्यापकों से गैर शिक्षक कार्य लेने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद अगर सरकार उनसे सेवाएं लेना चाहती है तो वह पहले विभाग से बात करे और उन्हें ड्यूटी से रिलीव करवाए। सर्दी में स्कूल समय के बाद कोई भी अध्यापक आर्थिक गणना में ड्यूटी नहीं देगा।






