विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Two People Die In Pujab Due To Extreme Cold

काल बनी सर्दी, ठंड से दो लोगों की मौत

भास्कर न्यूज | Jan 10, 2013, 03:07AM IST
 
 

जालंधर. मंडी रोड पर शनि मंदिर के सामने बनी मार्केट में करीब पचास साल के एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। एसएचओ जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है। इससे पहले तीन लोग शहर में ठंड के कारण जान गंवा चुके हैं। बुधवार शाम को राहगीरों ने शव देखकर सूचना दी थी। लोगों ने बताया कि यह शख्स पिछले दस दिन से मार्केट में ही था और मंदिर के आसपास भीख मांगता था। 
अर्बन एस्टेट फेस-२ में बिजली घर के पास एक रिक्शा चालक की बुधवार शाम को मौत हो गई। करीब पैंतीस साल का रामू इलाके में रिक्शा चलाता था और वहीं रात के समय सो भी जाता था। लोगों के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उसने रिक्शा साइड में लगाया और उसी पर सो गया। करीब दो घंटे के बाद लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, तो वह उठा नहीं। एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शक है कि मौत ठंड के कारण हुई। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment