राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
1.44 मिनट की वीडियो क्लिप ने दिखाया गैंगवार का हिंसक चेहरा
संदीप साही
| May 09, 2012, 01:49AM IST

भाना गैंग ने अपने विरोधी प्रेमा गैंग से जुड़े रॉकी को मई 2009 में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था। इस दौरान भाना गुट ने पिटाई की वीडियो भी बनाई गई थी। भास्कर के एक जागरूक पाठक ने यह वीडियो भेजी, जिसमें से ये तस्वीरें निकाली गई हैं। जो गुटों की बर्बरता को बयां करती हैं।
रॉकी ने वर्ष 2009 में प्रेमा के साथ मिलकर भाना के घर गोलियां चलाई थी। बदला लेने के लिए भाना ने उसे अगवा किया और एक हवेली में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। वीडियो में रॉकी एक काले रंग की जीप के साथ नीचे जमीन पर बैठा दिख रहा है। उसका सिर, शर्ट, हाथ बुरी तरह खून से सना है। वह खुद को न मारने की दुहाई देता है, मगर कुछ युवक उसे बेरहमी से पीटते रहते हैं।
सबसे पहले एक हरे रंग की शर्ट पहने युवक रॉकी की गर्दन पर अपना पांव रखता है और फिर कमर से पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर तान देता है। इस दौरान सफेद कुर्ते पायजामे में एक पगड़ीधारी व्यक्ति आता है, जो उसे गोली न मारने को कहता है। फिर रॉकी हाथ जोड़कर माफी मांगता है। तभी नीले रंग की टी-शर्ट पहना युवक डंडा लेकर उसे पीटने लग जाता है।
फिर लाल रंग की शर्ट पहने युवक तलवार से हमला कर देता है। साथ ही वह पंजाबी में गालियां निकालते हुए उसे जान से मारने की धमकियां देते रहते है। साथ ही कहते है कि तू सानूं जाणदा है न। असी शरीर तो अद्दा कर देने आं। इसके बाद एकाएक कोई उसे दातर से मारता है तो कोई डंडे से। 1 मिनट 44 सैकेंड की इस वीडियो में भाना गैंग बुरी तरह से रॉकी को काटता है। बाद में थाना मकसूदां में भाना, प्रेमा व उसकी गैंग पर हत्या के प्रयास व अगवा का केस दर्ज किया गया था। वहीं रॉकी पर भी केस दर्ज किया गया।
सईपुरिया गिरोह का सदस्य है रॉकी
लाल बाजार में तोडफ़ोड़ व गुंडागर्दी को लेकर 2007 में चर्चा में आए बदमाश राजा सईपुरिया का साथी है रॉकी। रॉकी इस समय जेल में है। रॉकी और भाना में रंजिश चल रही है। पहले प्रिंस व प्रेमा भाना के साथ थे, मगर बाद में वह रॉकी ग्रुप में शामिल हो गए। पुलिस को पता चला है कि तीन माह पहले प्रिंस ने भाना की आल्टो कार के शीशे तोड़े थे और भाना पर पिस्तौल तानी थी। भाना के मन में यही रंजिश थी, जिसके चलते उसने प्रिंस को मौत के घाट उतारा। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू का कहना है कि आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
आरोपियों में है एनआरआई का बेटा
जालंधर. राज नगर में सोमवार की रात मोबाइल शॉप चलाने वाले प्रिंस की हत्या और राहगीरों पर गोलियां दागने के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गोबिंद नगर के रहने वाले रणवीर सिंह संधू, मिट्ठू बस्ती का दलजीत सिंह भाणा, गांव वरियाणा का इंदरजीत सिंह उर्फ लक्की घुम्मण और राज नगर के युद्धवीर के तौर पर हुई है। जबकि एक आरोपी अज्ञात है। रणवीर सिंह के पिता सुखदेव सिंह एनआरआई हैं। एसीपी (वेस्ट) रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। सिविल अस्पताल में प्रिंस का पोस्टमार्टम किया गया। उस पर चार गोलियां दागी गई थी। जिनमें से तीन उसके शरीर से निकली हैं।
पुलिस को दिए बयान में प्रिंस के पिता शम्मी कुमार ने बताया कि आल्टो कार में आए हमलावार पांच थे। भाणा और उसके तीन साथियों ने फायरिंग की जबकि पांचवां ड्राइवर अंदर ही रहा।
बंद रही राज नगर मार्केट
जालंधर. सोमवार रात गोलीबारी के बाद मंगलवार को भी इलाके के लोग दहशत में रहे। इस कारण मार्केट की दुकानें बंद रहीं। उधर, मृतक प्रिंस के पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को हरनामदासपुरा स्थित श्मशानघाट में उसका संस्कार कर दिया गया।








