विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Virodh Pradarshan Of Pakistan In Punjab

चले थे पाक का झंडा फूंकने, फूंक डाला कुछ और...

भास्कर न्यूज | Jan 10, 2013, 07:10AM IST
 
 

 
जालंधर. कांग्रेस शहरी कमेटी ने भारतीय सैनिकों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस भवन के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। आनन-फानन में कांग्रेसियों ने जो झंडा जलाया, वह पाकिस्तान का था ही नहीं। पाकिस्तान के झंडे में ऊपर से नीचे तक बाईं ओर सफेद पट्टी (झंडे का एक चौथाई हिस्सा) होती है। कांग्रेसियों ने जो झंडा जलाया उसमें ऐसा नहीं था।
 
कांग्रेस भवन के बाहर चौक पर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान अरुण वालिया ने की। उनके साथ वरिंदर शर्मा, एडवोकेट कंवल सचदेवा, कुनाल शर्मा, पार्षद श्रवण ग्रोवर, सुशील रिंकू, तरसेम सिंह, पलनी स्वामी, बलदेव सिंह, मेजर सिंह, अशोक गुप्ता, सचिव पंजाब सतनाम सिंह, अशोक खन्ना, एसपी लूथरा, दविंदर कोहली, हरपाल सिंह, एडवोकेट रजनीश सहोता, अशोक शर्मा, हर्ष भट्टी, डा. अमरजीत राय मौजूद थे।
 
गलती से हुआ : वालिया
 
जिला प्रधान अरुण वालिया को जब बताया गया कि झंडा पाकिस्तान का नहीं था तो उनका जवाब था- यह सब गलती से हुआ। कांग्रेस की प्रचार समिति के संयोजक वरिंदर शर्मा ने कहा- मैं देरी से आया, झंडे का ध्यान नहीं रहा। इतना ही नहीं फ्लैक्स से बने झंडे को जलाने में भी कांग्रेसियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। नेताओं ने पहले तो झंडे को पैरों से रौंदा। इसके बाद उसे माचिस से जलाने का प्रयास किया, लेकिन फ्लैक्स से बने झंडे को आग नहीं लगी। इसके बाद नेताओं ने किसी रेहड़ी से जलती हुई लकड़ी उठा कर झंडा जलाने की कोशिश की। झंडे ने फिर भी आग नहीं पकड़ी। अंत में कागज झंडे के ऊपर रख आग लगाई। 
 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
 
अखिल भारतीय परिषद ने कंपनी बाग चौक में पाकिस्तान के सैनिकों और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रांत कार्यालय मंत्री बलजिंदर सिंह, प्रांत सह मंत्री वरुण कश्यप, दीपक शर्मा, दीपक लाडी, ललित शर्मा, रोशन लाल, पंकज, मिंकू, मनी, गुलराज, धीरज भगत व मुनीश मौजूद थे।
 
जन जागृति मंच
 
जन जागृति मंच ने कंपनी बाग चौक पर पाक का झंडा और पुतला फूंका। मौके पर चेयरमैन किशन लाल शर्मा, सदस्य अशोक सरीन, प्रधान परमजीत सिंह, अजमेर सिंह बादल, सरवण कुमार, गोल्डी जिंदल, हरजिंदर मिंटू, विजय चौहान, केके शर्मा, संदीप शर्मा, बबलू, गुरमीत सिंह उपस्थित रहे।
 
भारतीय जनता पार्टी आईटी सैल
 
 भगत सिंह चौंक पर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सैल के सदस्यों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस दौरान उन्होंने पाक सैनिकों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने मांग की कि सरकार को अब पाक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी होगी, नहीं तो उनके हौसले और बुलंद हो जाएंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment