विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> What A Arrangement Half Of The City In The Dark For Kabaddi

वाह रे व्यवस्था: कबड्डी के लिए आधा शहर अंधेरे में

सुनील थानेवालिया | Dec 11, 2012, 02:29AM IST
 
 

गुरदासपुर। तीसरे विश्व कबड्डी कप के गुरदासपुर में फ्लड लाइटों के बीच हो रहे तीन मैचों में बिजली सप्लाई देने के लिए लगाए गए विभागीय अधिकारियों को पता भी नहीं चला कि कब शहर के एक हिस्से पर लोड इतना बढ़ गया कि डिस्क फट गई। जिसके कारण आधा शहर अंधेरे में डूब गया और शहर निवासियों को देर रात तक परेशानी झेलनी पड़ी। 
सोमवार शाम करीब चार बजे शहर के आधे हिस्से में बिजली बंद हो गई।
 
गीता भवन रोड, झूलना महल, इस्लामाबाद मोहल्ला, क्रिश्चियन कालोनी और काहनूवान चौक सहित कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। पहले तो लोगों ने इसे रूटीन में लगने वाला कट समझा लेकिन काफी देर तक बिजली सप्लाई सुचारू न होने के कारण लोगों ने पावरकाम के कार्यालय में पूछताछ शुरू कर दी।
 
पहले तो बिजली कर्मचारी कुछ समय तक पावरकाम के कंट्रोल रूम नंबर 240046 पर लोगों को टालमटोल करते रहे लेकिन बाद में कर्मचारियों ने लोगों के सवालों से बचने के लिए टेलीफोन रिसीवर उठाकर रख दिया और फोन अंगेज कर दिया। 
 
मैचों का मजा हुआ किरकिरा 
 
पिछले कई दिनों से शहर में छाए कबड्डी के खुमार का मजा उस समय किरकिरा हो गया जब शहर के आधे हिस्से में बिजली गुल हो गई।
 
पावरकाम के अधिकारियों ने कबड्डी मैचों में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को खुश करने के लिए स्टेडियम वाले हिस्से की बिजली सप्लाई को तो दुरुस्त रखा लेकिन शहर के एक हिस्से में लोड बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण ऐसा फाल्ट आया कि जिसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई घंटे का समय लग गया।
 
इस दौरान खेल प्रेमियों का कबड्डी मैचों को देखने का मजा भी किरकिरा हो गया क्योंकि रात का समय होने व टीवी पर मैचों की लाइव कवरेज देखने के लिए अधिकतर लोगों ने योजना बना रखी थी जो बिजली गुल होने के कारण धरी की धरी रह गई। 
 
> जब एसडीओ राम गोपाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लोड अधिक होने के कारण तीन-चार डिस्क फट गई हैं। जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद हो गई हैं। बिजली बंद होने के तीन घंटे बाद भी पूछे जाने पर एसडीओ का कहना था कि फाल्ट बड़ा होने के कारण अभी करीब एक घंटा और लग सकता है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment