विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Jalandhar >> Women Looted Women In Car By Giving Lift

कार में लिफ्ट देकर बनाती थीं 'शिकार', मौके के अनुसार खुद को ढालती थीं

भास्कर न्यूज | Dec 11, 2012, 02:48AM IST
 
 

नवांशहर। कार में लिफ्ट देकर महिलाओं को लूटने के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर लाई गई लूट गिरोह की सदस्यों ने थाना सिटी क्षेत्र में दो वारदातों में हाथ होने की बात कुबूली है। 
 
जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ पुरषोतम लाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि थाना सदर खन्ना पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर महिलाओं को लूटने वाले गिरोह को काबू किया गया है। जिसके चलते नाभा जेल में बंद लूट गिरोह की चार सदस्य महिलाओं को सिटी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत से रिमांड हासिल किया था। 
 
उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं को सितंबर माह में थाना सदर खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि नाभा जेल से लाई गई चारों आरोपी महिलाएं संगरूर के थाना धूरी के गांव समुदगढ़ छन्ना की मुख्तयारो उर्फ हथियारो, पटियाला के गांव राम सिंह पत्ती की बलजीत कौर उर्फ बिल्लो, पटियाला के ही गांव शेर मजारा की सोमा उर्फ मुख्तयारो व संगरूर के गांव जल्लण की जीतो उर्फ भजनो से क्षेत्र में पिछले समय के दौरान हुई वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की गई।
 
एसएचओ ने बताया कि उक्त आरोपी महिलाओं ने नवांशहर के कुलाम मार्ग पर 16 जनवरी को एक वृद्घ महिला को कार में लिफ्ट देकर लूटने के अलावा 19 अगस्त को स्टेट बैंक के पास से महिला को लिफ्ट देकर लूटने की बात कबूल की है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी महिलाओं के पास अपनी एक आल्टो व 2 स्विफ्ट कारें थीं। जबकि जरूरत के अनुसार वे कार किराए पर भी लेती थीं।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाएं 40 साल से ऊपर के लोगों को ही निशाना बनाती थीं। आरोपी महिलाएं खुद को मौके के अनुसार ढाल लेती थीं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य लूट की वारदातों के बारे में तफ्तीश की जा सके।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment